मध्य प्रदेश
संपत्ति बंटवारे पर विवाद युवक को डंडों से पीटा

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
श्योपुर18 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
वीरपुर थाना क्षेत्र के बड़ागांव में पैतृक संपत्ति को लेकर सगे भाईयों ने मिलकर अपने भाई के साथ लाठी डंडे से मारपीट कर दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार बड़ागांव निवासी महेंद्र सिंह राठौर का उसके भाई परशुराम राठौर और नरसी राठौर के साथ पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा है। सोमवार की सुबह परशुराम और नरसी महेंद्र के पास पहुंचे और पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद करने लगे और गाली-गलौज शुरू कर दी। जब महेंद्र ने इसका विरोध किया तो परशुराम और नरसी ने उसके साथ डंडे से मारपीट करते हुए उसे घायल कर दिया।