MP INFO

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने स्मार्ट उद्यान में बेलपत्र और शमी का पौधा रोपा

हेल्प एज इंडिया के प्रतिनिधियों ने भी किया पौध-रोपण

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज महाशिवरात्रि पर स्मार्ट उद्यान में बेलपत्र और शमी का पौधा लगाया। हेल्प एज इंडिया की श्रीमती संस्कृति खरे, श्री वेणु पिल्लई, श्री भावेश चौधरी और श्री अभिषेक सहाय ने भी पौध-रोपण किया।

हेल्प एज इंडिया गत 40 वर्षों से भारत में वरिष्ठ नागरिकों के लिए कार्य कर रही है। यह संगठन वंचित वृद्ध व्यक्तियों के जीवन की गुणवत्ता में सुधार और देखभाल के लिए काम करता है। पर्यावरण संरक्षण के लिए भोपाल के स्कूल, कॉलेज एवं सड़क किनारे रिक्त स्थानों पर करीब 500 पौधे लगाए हैं। संगठन द्वारा खंडवा जिले की पुनासा सहित 17 गाँवों में भी पाँच हजार से अधिक नीम एवं फलदार पौधे लगाए गए हैं।

संगठन द्वारा हेल्थ केयर मोबाइल यूनिट के संचालन के साथ मोतियाबिंद सर्जरी हेल्पलाइन, सीनियर सिटीजन होम केयर, डे-केयर, फिजियोथैरेपी, वृद्धजन स्व-सहायता समूह आदि जैसे कार्य प्रमुखता से किए जा रहे है। संगठन वरिष्ठ नागरिकों से संबंधित अधिकारों और नीतियों पर वकालत और जागरूकता कार्यक्रम भी करता है। साथ भारत सरकार के ’एल्डर लाईन- 14567 (राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक हेल्पलाइन) को मध्यप्रदेश सहित 5 अन्य राज्यों में संचालित किया जा रहा है।

आज महाशिवरात्रि के दिन लगाये गये बेल और शमी का पूजा-अर्चना में महत्वपूर्ण स्थान है। शमी को आयुर्वेद की दृष्टि से अत्यंत गुणकारी माना गया है। साथ ही यज्ञों में शमी वृक्ष की समिधाओं का प्रयोग शुभ माना गया है। बेलपत्र को बिल्व का वृक्ष भी कहा जाता है। अनुसंधान में इसके विभिन्न औषधीय गुणों के बारे में जानकारी मिली है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button